औरंगाबाद, जनवरी 31 -- जन सुराज पार्टी की युवा संघर्ष यात्रा जागरूकता कार्यक्रम को लेकर राज्य का भ्रमण कर रही है। यह यात्रा 2 फरवरी को औरंगाबाद पहुंचेगी। यह जानकारी पार्टी के नेता रमेश सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के मार्गदर्शन में प्रदेश युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। औरंगाबाद की धरती पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जाएगा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य बिहार की व्यवस्था में परिवर्तन है। उन्होंने जन सुराज को व्यवस्था परिवर्तन का विकल्प बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...