मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बेरोजगारी और बदहाल बिहार में सत्ता परिवर्तन किए बगैर विकास संभव नहीं है। प्रदेश में गुंडा, माफिया और अपराधियों का राज कायम हो गया है। लोग परेशान हैं, पलायन रोकने में सरकार फेल हो चुकी है। ये बातें गुरुवार को मोहद्दीपुर चौक (पकड़ी) पर जन सुराज के कार्यक्रम में पार्टी वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार गुप्ता ने कही। उन्होंने आगामी 11 अप्रैल को पटना आयोजित जन सुराज की महारैली को सफल बनाने की अपील लोगों से की। मौके पर गोपाल प्रसाद शाही, रंजीत तिवारी, पाल प्रसाद शाही, नंदकिशोर निराला, बलिराम साह, रंजीत तिवारी, संजय कुमार रौशन, मकबूल हक आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.