मुंगेर, फरवरी 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिला विकास समन्वय समिति की समीक्षा बैठक शनिवार को संग्रहालय सभागार में डीएम निखिल धनराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राजस्व सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि, यह बैठक अब प्रत्येक माह आयोजित होगी, जिसमें प्रखंड एवं अंचल स्तर के अधिकारी भी अनिवार्य रूप से शामिल रहेंगे। इस बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। डीएम ने कहा कि, बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित योजनाओं की मासिक समीक्षा कर आमजन को उनका शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करना है। उन्होंने सात निश्चय योजना-3 के तहत सोमवार और शुक्रवार को होने वाली जन-सुनवाई में प्राप्त आवेदनों की जांच कर की गई कार्रवाई की अद्यतन रिपोर्ट संबंधित पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.