उत्तरकाशी, दिसम्बर 14 -- तहसील मोरी के अंतर्गत आराकोट में आगामी 20 दिसंबर को जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार सुदूरवर्ती क्षेत्रों के निवासियों तक सरकार की योजनाओं और प्रशासन की पहुंच को सुगम बनाने और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए स्टाल लगाए जाएंगे तथा आसपास व दूरस्थ क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.