टिहरी, जून 8 -- वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहयोग जरूरी है। गजा में मंत्री उनियाल ने कहा कि बीती 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से जुलाई में हरेला पर्व तक प्रदेशभर में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान संचालित होगा। सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों में फलदार और अन्य पौधे लगाए जाएंगे। कहा कि पीएम मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को प्रदेश में खूब लोग पसंद कर पौधे लगा रहे हैं। यही नहीं लोग पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी भी ले रहे हैं। यह पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतर मुहिम साबित होगी। उनियाल ने कहा कि केवल हरेला पर्व नहीं होगा बल्कि पौधों की देखभाल के लिए अच्छी भावना होनी चाहिए। हरेला पर्व पर जन सहयोग से पौधरोपण करके पौधों को जीवित रखने का संकल्प लिया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रशासक राजेंद्र सिंह भंडारी, गजेंद्र खाती, पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.