हमीरपुर, दिसम्बर 10 -- हमीरपुर, संवाददाता। महोबा से आकर मौदहा तहसील के 18 गांवों से बहते हुए केन नदी में मिल जाने वाली चंद्रावल नदी के फिर से पुराने दिन लौटेंगे। जलोदय जल अभियान के तहत इस पुनरोद्धार को लेकर बुधवार को डीएम घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ.कलाम सभागार में सभी संबंधित विभागों, उद्यमियों, खनन पट्टाधारकों, स्वयंसेवी संगठनों एवं पत्रकारों के साथ बैठक हुई। बैठक में डीएम ने इस कार्य के लिए नामित नोडल अधिकारी अधिशाषी अभियंता मौदहा बांध निर्माण खंड एवं अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई को निर्देशित करते हुए कहा कि यह एक पुनीत कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। जिन विभागों को जो भी उत्तरदायित्व दिया गया है वह उसे ठीक से निभाए। चंद्रावल नदी के पुनरोद्वार कार्य का शुभारंभ 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे से पढ़ोरी ग...