सहरसा, फरवरी 8 -- सहरसा, नगर संवाददाता। कांग्रेस के जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान, कार्यकर्ता सम्मेलन, जन आंदोलन एवं सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई। एआईसीसी सदस्य सह प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ तारानंद सादा ने कहा कि जन सरोकार कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता में सबसे ऊपर हैं। जबकि केन्द्र से लेकर राज्य तक एनडीए की सरकार विवाद और अलगाव पैदा कर गांधी , नेहरू, अम्बेडकर, इंदिरा, राजीव गांधी पर अर्मायादित टिप्पणी कर बांटो और राज करो की राजनीति में लगी हुई है। संविधान और हर हिन्दुस्तानी की रक्षा के लिए राहुल गांधी राजनीति करते हैं। भाजपा नफ़रत व पुंजीपतियों के लिए राजनीति करती है। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, विदेश नीति, अर्थव्यवस्था आदि मोर्च पर पुरी तरह विफल है।भारत की अर्थ व्यवस्था बर्बाद हो चूका है।अ...