खगडि़या, फरवरी 10 -- खगड़िया । नगर संवाददाता कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को जन समाधान दिवस के मौके पर प्रभारी डीएम सह डीडीसी श्वेता भारती ने जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए 50 शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी और उन्होंने आवेदकों को मामलों के निर्धारित समय अवधि के अंदर निष्पादन करने के भी आश्वासन दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े समस्याओं को लेकर आवेदक आए थे। इसमें मुख्य रूप से जमीन विवाद से जुड़े मामले सर्वाधिक रहे। प्राप्त आवेदनों में अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जीविका, उद्योग केंद्र, बाल विकास परियोजना, बैंकिंग, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, अपर समाहर्ता, अंचलाधिकारी एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल रहे। भूमि विवाद, राजस्व, सामाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.