पलामू, मार्च 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को मेदिनीनगर में पैदल मार्च निकालकर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद को विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। पैदल मार्च का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार है। जन समस्याओं का समाधान करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनसमस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करवाती रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को सहजता से मिले यही कांग्रेस का उद्देश्य है। जिस उम्मीद के साथ झारखंड की जनता ने दोबारा प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाई है। सरकार का दायित्व है कि उन उम्मीदों पर खरा उतरा जाए। प्रमुख मांगों के संबंध में उन्होंने बताया कि प्रखंडों और अंचलों में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित म्यूटेशन एवं ऑनलाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.