नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जन-संसद में दिल्ली देहात के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि दिल्ली देहात में जमीन छीनने का षड्यंत्र हो रहा है, जिसके खिलाफ वह लड़ाई लड़ेंगे तथा यह विषय संसद में उठाएंगे। दिल्ली देहात के कुछ प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जन संसद में देश भर के गरीबों-किसानों के दर्द की गूंज सुनाई दी मोदी सरकार विकास के नाम पर गरीबों का हक, अमीरों के फायदे के लिए छीन रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमा के गांवों की जमीनें छीनने का संगठित षड़यंत्र चल रहा है जो बहुत ही गंभीर और चिंताजनक है। यूपीए सरकार ने किसानों के हक की रक्षा के लिए मजबूत भूमि अधिग्रहण कानून बनाया था, जो उनकी स्वेच्छा और मुआवजा, दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.