लखनऊ, अगस्त 3 -- सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के जन संवाद अभियान के तहत रविवार को 130वां 'आपका विधायक - आपके द्वार जन सुनवाई शिविर का आयोजन अमौसी में किया गया। सरोजनीनगर दक्षिण प्रथम मंडल अध्यक्ष केके श्रीवास्तव के कार्यालय पर आयोजित शिविर में 39 आवेदन आए। साथ ही 5 आयुष्मान कार्ड और 2 महिलाओं के पेंशन केवाईसी भी की गई। इस दौरान 'गांव की शान पहल के तहत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के मेधावियों शालिनी रावत, सलोनी गौतम, रूपाली सिंह व पीयूष शर्मा को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.