कटिहार, फरवरी 17 -- कटिहार, एक संवाददाता सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक कटिहार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। जन संवाद में भू विवाद, मारपीट, साइबर ठगी, घरेलू विवाद, लापता व्यक्ति एवं थाना स्तर पर लंबित मामलों से संबंधित कई आवेदन प्रस्तुत किए गए। एसपी शिखर चौधरी ने प्रत्येक मामले को बारीकी से सुनते हुए संबंधित थाना अध्यक्षों एवं शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव थी, उसमें मौके पर ही आदेश जारी किए गए, जबकि अन्य मामलों में जांच कर शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायत सीधे एसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.