औरंगाबाद, मई 27 -- देव प्रखंड के कटैया गांव में महिला जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बीडीओ अंकेशा यादव, सीडीपीओ श्वेता रानी और जीविका डीपीएम ने दीप जला कर किया। कार्यक्रम में 2006 के महिला आरक्षण और सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। बीडीओ ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के तहत पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है, जिसके तहत शिविर में 20 लोगों के कार्ड बनाए गए। कार्यक्रम में राधिका देवी, सोनी देवी, अंजू कुमारी, मीना देवी, मनोरमा देवी, रेशमा देवी, रंजू देवी, ममता देवी, निभा देवी, सुरेश पांडे, लखन पांडेय, हरेंद्र सिंह, श्याम सुंदर रजक, दीपक पाल और सरपंच कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.