भभुआ, फरवरी 2 -- जिले के 173 अफसरों ने 647 लोगों से दफ्तरों में किया सीधा संवाद आमजनों से मिले फीडबैक के आधार पर लंबित मामले निष्पादित होंगे (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न कार्यालयों में जन-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर पंचायतों तक के अधिकारियों ने हिस्सा लिया और आम नागरिकों से सीधा संवाद किया गया। डीएम ने जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित 30 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए, जिसका नियमानुसार त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति ...