औरंगाबाद, अगस्त 12 -- बारुण प्रखंड के कंचनपुर पंचायत सरकार भवन प्रांगण में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिहार सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देना था। संवाद में विभाग के प्रतिनिधियों ने उपभोक्ताओं को सतर्क करते हुए कहा कि मुफ्त बिजली योजना के नाम पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी या गोपनीय जानकारी न दें। विभाग उपभोक्ताओं से फोन पर कोई व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता, इसलिए साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की गई। कार्यक्रम में जदयू के नवीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, समाजसेवी कृष्णा कुमार सिंह, पूर्व मुखिया उदय कुमार, मुखिया बसंत कुमार, वार्ड पार्षद आलोक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.