देहरादून, जनवरी 28 -- विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर तहसील का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। नेगी ने कहा कि एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन की लापरवाही की वजह से प्रदेश में माफियाओं एवं अवैध कारोबारियों का साम्राज्य स्थापित हो गया है। आज जिस तरह से अधिकांश जगहों पर पुलिसिया लूट- खसोट होने लगी है, उसके चलते बदमाशों से ज्यादा, लोग पुलिस से डरने लगे हैं। लोग पुलिस की कार्यशैली से तंग आकर आत्महत्या तक करने लगे हैं। तथा कई लोग डर के साए में जी रहे हैं। प्रदेश भर में बदमाशों एवं माफियाओं की आमद बढ़ चुकी है। जिसके चलते दिन- दहाड़े बदमाश अपनी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जि...