मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जन शिक्षा निदेशालय के पूर्व के 8 पदों को सरेंडर कर दिया गया है वहीं 9 नए पदों का सृजन हुआ है। सरकार के उप सचिव अजय सतीश भेंगरा ने इसका निर्देश जारी किया है। अब कुल 34 पद जन शिक्षा में होंगे। जिन पदों को सरेंडर किया गया है, उनमें कार्यालय अधीक्षक का पद खत्म कर दिया गया है। अब कार्यक्रम सहायक के भी पद नहीं होंगे। आशु लिपिक के दो पद, दिनचर्या लिपिक के दो पद को खत्म कर दिया गया है। नए पदों में चार उच्च्वर्गीय लिपिक का पद सृजित किया गया है। इसके अलावा निम्नवर्गीय लिपिक के पांच पद होंगे। इन पदों पर ढाई करोड़ से अधिक वार्षिक व्यय होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.