रांची, नवम्बर 16 -- रांची। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जन शिक्षण संस्थान, रांची द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जनजातीय कौशल केंद्र का उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया। इस केंद्र में सहायक ब्यूटी केयर, डेटा एनालिस्ट और सिलाई-कढ़ाई विषयों के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए। इस अवसर पर आदिवासी बाल विकास परिषद के सचिव लक्ष्मण उरांव, जन शिक्षण संस्थान रांची के चेयरमैन विकास कुमार सिंह, खूंटी की चेयरमैन रंजना कुमारी, लक्ष्मी नारायण भगत, काश्वी संस्थान की क्षेत्र प्रमुख सोमा श्रीवास्तव उपस्थिति थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.