लातेहार, जनवरी 9 -- लातेहार, संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी। लातेहार के करकट की निवासी मंगरी देवी ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन देकर आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने की मांग की। आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित किया तथा नियमानुसार आवश्यक जांच करते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण में कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए जो मुख्य रूप से रोजगार , जमीन अधिग्रहण, भूमि विवाद संबंधी जुड़े आवेदन आये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...