सीतामढ़ी, फरवरी 14 -- सीतामढ़ी। जिले में 17 प्रखंड एवं 258 पंचायत हैं, जिनमें से कई प्रखंड और पंचायत जिला मुख्यालय से काफी दूर स्थित हैं। जिससे यहां के आम लोगों को मुख्यालय आकर अपनी शिकायत करने में काफी परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जन शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से आम लोग बिना किसी सरकारी कार्यालय में गए आसानी से अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उक्त बातें शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहीं। उन्होंने बताया कि यह प्रणाली विशेष रूप से दिव्यांगजनों, वृद्ध नागरिकों एवं कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। क्योंकि उन्हें भौतिक रूप से कार्यालय तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.