गुमला, फरवरी 6 -- गुमला प्रतिनिधि। डीडीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिलास्तरीय जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं। राशन, पेंशन, आवास, बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी शिकायतों पर डीडीसी ने फरियादियों से सीधा संवाद कर उनकी परेशानियां सुनीं और समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवेदन अग्रसारित किया।कार्यक्रम के दौरान टोटो गांव की पूनम देवी ने बीमार पति राजू साव के इलाज और दो बेटियों के पालन-पोषण में हो रही कठिनाई बताते हुए एक बेटी के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन की गुहार लगाई। इस पर डीडीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं घाघरा प्रखंड के हेठआदर निवासी दिव्यांग सहायक आचार्य धर्मेंद्र सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.