लखीसराय, फरवरी 2 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। एसपी अवधेश दीक्षित ने रविवार को माणिकपुर थाना में आयोजित जन शिकायत के मामलों का निपटारा किया। कुल नौ लोगों ने शिकायत को लेकर आवेदन पत्र दिया। अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार,थानाध्यक्ष रंधीर कुमार,एस आई मनोज कुमार,एएस आई धर्मेंद्र कुमार तथा अनुसंधान करने वाले पुलिस अधिकारियों से भी विभिन्न शिकायतों को लेकर जानकारी ली गई। जमीनी विवाद,धमकी देने आदि से संबंधित शिकायतों को सुना गया। मौलानगर गांव में एक ग्रामीण की निजी भूमि को कुछ लोगों के द्वारा कब्जा करने की शिकायत की गई।एक ग्रामीण के द्वारा दी गई उस जमीन के आधे भाग में लिंक रोड बना हुआ है।एक ने माणिकपुर थाना से मौलानगर, सलेमपुर आदि गांवों को सूर्यगढ़ा थाने में मिलाने की बात की, क्योंकि दूरी अधिक पड़ती है। पुलिस के आने के पहले दूरी के चलते आरोपी भ...