पीलीभीत, फरवरी 25 -- मझोला। मंडलीय अधिकारियो द्वारा एक दिन पूर्व किए गए निरीक्षण के बाद अब औपचारिक नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। टनकपुर से दिल्ली को जाने वाली पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव 26 फरवरी से मझोला में भी होगा। रेलवे से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जनशताब्दी 12035 एक्सप्रेस अपराहन में 11.59 पर आकर 12.01 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी। वापसी में दिल्ली से आते वक्त यह ट्रेन 14.50 पर आकर 14.52 बजे आगे टनकपुर को रवाना होगी। नगर पंचायत के अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद इस ट्रेन को समारोहपूर्वक यहां से रवाना करेंगे। अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर लोगों से इस पल का साक्षी बनने की अपील की गई है। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी से दो मिनट का ठहराव मझोला में जन शताब्दी एक्सप्रेस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.