सीवान, फरवरी 20 -- महाराजगंज। अनुमंडल मुख्यालय में सोमवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस संबंध में बताया गया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के जन विश्वास यात्रा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक की गयी है। अध्यक्षता राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राज किशोर गुप्ता ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा, रामू यादव, चंदन कुमार, आनंद कुमार महतो, अनंत तिवारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बच्चा तिवारी, योगेंद्र यादव, सुशील कुमार डब्ल्यू, राजन कुमार थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...