मुंगेर, सितम्बर 13 -- हवेली खड़गपुर। बीते 02 सितंबर को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी टेटिया बंबर तृष्णा कुमारी द्वारा हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बनगामा पंचायत के ताजपुर गांव में जन वितरण प्रणाली विक्रेता जामुन मंडल के दुकान का औचक निरीक्षण किया गया था। जांच में जन वितरण प्रणाली विक्रेता जामुन मंडल की दुकान में ईपॉस मशीन और भंडार के भौतिक सत्यापन में भारी अंतर पाया गया। जांच में गेहूं की जगह 17.92 क्विंटल के स्थान पर केवल 10 क्विंटल पाया गया। जिसमें कुल 7.92 क्विंटल खाद्यान्न की गड़बड़ी पाई गई थी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 का उल्लंघन बताया। आदेश में स्पष्ट कहा गया कि विक्रेता का यह कृत्य गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आता है। विभागीय कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.