हजारीबाग, जनवरी 2 -- केरेडारी।प्रतिनिधि केरेडारी और बड़कागांव प्रखण्ड के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को बड़कागांव सभागार भवन में शुक्रवार को नया 4 जी मशीन दी गयी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी, हजारीबाग, मुरली यादव तथा विजन टेक के सुभाष कुमार द्वारा सभी डीलर को मशीन संचालन को लेकर प्रशिक्षित भी दिया गया । इस कार्यक्रम का संचालन बड़कागांव के जन वितरण संघ के अध्यक्ष सतेंद्र गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में बड़कागांव प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भास्कर कुमार, केरेडारी प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवि राजा, विज़नटेक के नरेश कुमार, छत्रधारी कुमार, अर्जुन कुमार के साथ जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ हजारीबाग जिलाध्यक्ष नंदू प्रसाद ,केरेडारी जन वितरण प्रणाली संघ अध्यक्ष रामकृष्ण दुबे उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...