दुमका, जनवरी 1 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में बुधवार को जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को एकदिवसीय प्रशिक्षण देकर 4जी ई-पॉस मशीन वितरित की गई। इस मौके पर जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को ई-पॉस मशीन संचालित करने की जानकारी दी गई। लंबे समय से डीलरों द्वारा 2जी ई पॉस से से कार्य कर रहे थे जिससे लाभुकों को अनाज वितरण करने में धीमी गति के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब 4जी ई-पॉस मशीन से कार्य करने में डीलर को काफी सुविधा मिलेगी। कम समय में ज्यादा से ज्यादा लाभुकों का एंट्री कर अनाज वितरण की जा सकेगी। इस मौके पर सभी डीलरों को ई-पॉस मशीन द्वारा अनाज वितरण करने, अनाज की मात्रा स्टॉक, मशीन में सामान्य तकनीकी खराबी आने पर किए जाने वाले कार्य एवं अन्य जानकारी पोर्टल के माध्यम से देने की जानकारी दी गई। इस मौके पर शिकारीप...