लोहरदगा, मार्च 19 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा प्रखंड के भिठा गांव में जन वितरण प्रणाली राशन कार्डधारियों की शिकायत पर प्रभारी बीएसओ सच्चिदानंद गुप्ता ने जीवन फूल महिला मंडल पीडीएस दुकान की जांच की। लोगों ने नियमित रुप से राशन नहीं देने की शिकायत बीडीओ व विभागीय अधिकारियों से की थी। जांच के दौरान प्रखंड प्रमुख बिरिया देवी मौजूद थी। उन्होंने बताया कि पीडीएस संचालक मुन्नी देवी द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। बीएसओ ने बताया कि राशन वितरण में गड़बड़ी की जांच की जा रही है। सभी कार्डधारियों को राशन आपूर्ति का निर्देश दुकानदार को दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.