आरा, फरवरी 15 -- पीरो, संवाद सूत्र। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की ओर से एक फरवरी से चल रही हड़ताल खत्म हो जाने के बाद एसडीओ ने शनिवार को जन वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पीरो प्रखंड के बैसाडीह में शैलेन्द्र उपाध्याय की दुकान बंद पायी गयी और कमलेश उपाध्याय की दुकान खुली पायी गयी। इस मामले में शैलेन्द्र उपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नारायणपुर पंचायत के पचमा पैक्स अध्यक्ष चितरंजन सिंह की जन वितरण प्रणाली की दुकान और पैक्स गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। एसडीओ ने बताया कि जन वितरण प्रणाली की दुकानों की नियमित जांच की जायेगी और जांच के दौरान गड़बड़ी पाये जाने पर कार्रवाई भी जी जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...