औरंगाबाद, फरवरी 1 -- कुटुंबा प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेता शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वे पॉश मशीन विभाग को जमा कर देंगे। यह जानकारी पीडीएस संघ, कुटुंबा के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि राज्य व जिला संघ के आह्वान के आलोक में प्रखंड स्तर पर जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक की गई और यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार से उनकी आठ सूत्री मांगे हैं। इन मांगों में उन्हें सरकारी कर्मी घोषित कराना, 30 हजार रुपए मासिक मानदेय निर्धारित कराना, अनुकंपा के आधार पर बहाली में उम्र सीमा समाप्त करना आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार के एक अंग के रूप में वे जनता की सेवा करते हैं पर इसका प्रतिफल उन्हें नहीं मिलता है। कमीशन की जितनी राशि उन्हें मिलती है, उससे उनके परिवार का गुजारा नहीं होता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.