लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में विधि संकाय के एनएसएस स्वयं सेवकों ने रसूलपुर ग्राम में ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन मुख्य अतिथि व वक्ता विधि संकाय के सहायक आचार्य डॉ. सुशील कुमार रहे। कहा कि पर्यावरण प्रदूषण एक ऐसी समस्या है जिसका निवारण सामूहिक प्रयास से सम्भव है। छोटी छोटी सावधानियां बरतने से परिस्थितिकी तंत्र में बड़े से बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि प्रभा जोशी, डॉ. चंद्रशेखर राय समेत कई अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.