आरा, दिसम्बर 17 -- कोईलवर, एक संवाददाता। जन जीवन हरियाली जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड स्तर पर आयोजित जन जीवन हरियाली क्विज में कोईलवर प्रखंड के हरवंश उच्च विद्यालय चांदी के रजत ने बाजी मारी है। कक्षा 12 के छात्र रजत कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर रजत कुमार का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार ने बताया कि आगामी 18 तारीख को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रजत कुमार प्रखंड स्तर से चयनित दो प्रतिभागियों के साथ भाग लेंगे। विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों ने छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...