श्रीनगर, फरवरी 16 -- मूल निवास-भू कानून समन्वय समिति के गढ़वाल संयोजक अरूण नेगी ने कहा कि जन जागृति यात्रा के तहत कीर्तिनगर ब्लाक के एक दर्जन से अधिक गांवों में मूल निवास और भू कानून की आवाज को ग्रामीणों के बीच पहुंचाया गया है। जिसमें युवा, मातृशक्ति और बुजुर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। रविवार को समिति के बैनर तले यात्रा कीर्तिनगर ब्लाक के जाखणी(घिल्डियाल गांव) में संपन्न हुई। इस दौरान वक्ताओं ने मूल निवास और भू कानून की मांग को अपने अधिकार की लड़ाई बताया। यात्रा को समर्थन देते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव रामलाल नौटियाल ने कहा कि राज्य में जमीनों को वृह्द स्तर पर बेच कर पहाड़ के लोगों के साथ छलावा किया जा रहा है, जिसके लिये सभी लोगों को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। इस दौरान यात्रा को गति देने पहुंचे आप के प्रदेश संयोजक गणेश भट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.