सिमडेगा, नवम्बर 19 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिका उवि में बुधवार को जन जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जिप सदस्य बिरजो कंडुलना सहित बीडीओ एवं सीओ उपस्थित थे। कार्यक्रम में वनो की सुरक्षा विषय पर परिचर्चा विषय का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण, निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि वर्तमान में वन भूमि 28 प्रतिशत है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की बात कही। कार्यक्रम में कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...