गोरखपुर, नवम्बर 23 -- गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के गृह संपर्क महा अभियान में दक्षिणी भाग संपर्क बुद्ध नगर महादेव बस्ती के स्वयंसेवकों ने लोगों से संपर्क कर पत्रक, पुस्तक एवं भारत मां का चित्र वितरित किया। संपर्क के दौरान संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्थानीय निवासियों को संघ की 100 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों एवं सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। साथ ही वे प्रत्येक परिवार से समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए स्वेच्छा से किसी न किसी सेवा या जन-जागरण कार्य से जुड़ने की अपील भी कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.