मऊ, अप्रैल 7 -- मऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने रविवार को धूमधाम के साथ स्थापना दिवस मनाया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलेभर के बूथों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर झंडा फहराया। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के नेतृत्व में स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ झंडा फहराकर किया गया। वहीं पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प और दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा भाजपा का यह 46वां स्थापना दिवस भारतीय राजनीति में पार्टी की बढ़ती ताकत और सफलता की कहानी को दर्शाता है। पार्टी ने अपने सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन आज यह देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकतों में से एक बन चुकी है। भाजपा छह अप्रैल 1980 के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.