अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्री सत्य साई सेवा संगठन अलीगढ़ में आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित प्रशांति निलयम से सत्य साई बाबा के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए श्री सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी रथ का भव्य आगमन होने जा रहा है। पदाधिकारियों ने रविवार को प्रेसवार्ता कर आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष डॉ. लोकेश पालीवाल ने बताया कि रथ अपनी भ्रमण यात्रा 28 दिसंबर से 3 जनवरी 2026 तक अलीगढ़ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में करेगा। 28 दिसंबर को कासिमपुर श्री साई मंदिर मंदिर 29, 30 दिसंबर को देवसैनी श्री साई मंदिर मंदिर, 31 दिसंबर साई कुज विष्णुपुरी, 1 जनवरी ऊंचा टीला गुलर रोड, 2 जनवरी 2026 को श्री साई प्रशांति मंदिर गुरु रामदास नगर अलीगढ़ 3 जनवरी श्री साई प्रशांति मंदिर से सिकंदराराऊ स्थान पर ठहराव रहेगा। यह विश...