सुल्तानपुर, जून 6 -- सुलतानपुर, संवाददाता मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के मौके पर भाजपा जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जनता को उसकी उपलब्धियां बताएगी। शुक्रवार को भाजपा जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने कहा कि केन्द्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाई जाएं। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। उन्होंने कहा मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गर्व का विषय है। इन्हें मंडल और शक्ति केन्द्र स्तर पर जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास झूठ और फरेब फैलाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने मोदी सरकार की जनहित की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाने का संदेश दिया। कार्यशाला की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.