गाजीपुर, फरवरी 6 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में ब्लाक अंतर्गत बड़ागांव के पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इनमें प्रमुख रूप से जल निकासी की समस्या, टीकाकरण के नाम पर अवैध वसूली, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आशा कार्यकर्ता द्वारा पैसे की मांग, आंगनवाड़ी केंद्रों पर राशन वितरण न होना और स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष द्वारा धनराशि रोके रखने तथा सदस्यों को जानकारी न देने जैसी शिकायतें शामिल थीं। सीडीओ ने ग्रामीणों के शिकायतों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही जांच कर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने चेतावनी दी कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी ...