उरई, जनवरी 5 -- जालौन। ग्राम पंचायत मलकपुरा में किसानों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आय बढ़ाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को ग्रीन फॉरेस्ट्री और कार्बन क्रेडिट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत मलकपुरा के स्वराज भवन में आयोजित ग्रीन चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीएफओ (प्रभागीय वनाधिकारीे) प्रदीप कुमार ने किसानों से सीधे संवाद करते हुए एग्रो फॉरेस्ट्री (कृषि वानिकी) के महत्व और इसके आर्थिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी। डीएफओ ने कहा कि वर्तमान समय में खेती के साथ-साथ पेड़ों की खेती किसानों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प बनकर उभर रही है। इस क्षेत्र की जलवायु और भूमि के अनुसार यूकेलिप्टस, महोगनी और मालाबार नीम जैसे पेड़ों की खेती यहां की जा सकती है। इन वृ...