उरई, फरवरी 13 -- सिरसाकलार। ब्लॉक महेवा के रायपुर मड़ैया में जन चौपाल का आयोजन हुआ जिसमें जिला अधिकारी राजेश कुमार पांडे , पंचायती राज विभाग अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद, पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा गांव में सबसे पहले निर्वाचन स्थल देखा गया जिसमें लाइट फिटिंग की कमी पाई गई। उसके बाद जन चौपाल लगाकर सफाई कर्मी शिवमंगल सिंह और बाबू सिंह से पूछताछ की तथा कोटेदार को समय से कमीशन मिलने की बात पूछी तथा लेखपाल और सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर खुशबू से पूछताछ की। इसके बाद गांव वालों ने गांव की सभी समस्याओं के बारे में जिक्र किया तथा बताया कि गांव में जितने भी कर्मचारी हैं वह कभी भी समय पर नहीं आते हैं तथा गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे अध्यापक भी नहीं आते हैं केयरटेकर खुशबू सामुदायिक शौचालय की देखरेख सही से नहीं करती ...