पटना, जनवरी 29 -- भूमि सुधार जन कल्याण संवाद में नई व्यवस्था की जा रही है। अब अंचलों के कार्यों की एक दिन पहले ही समीक्षा होगी। दरभंगा में 31 जनवरी को भूमि सुधार जन कल्याण संवाद होना है। इसके लिए राजस्व मुख्यालय से 15 वरिष्ठ अधिकारियों को दरभंगा के विभिन्न अंचलों में तैनात किया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने आवंटित अंचलों में जाकर भूमि से जुड़ी सेवाओं, लंबित मामलों, ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रक्रियाओं, अभिलेख अद्यतन और आमजन से संबंधित समस्याओं की स्थल पर समीक्षा करेंगे। 31 जनवरी को लहेरियासराय के ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में आयोजित संवाद में उपमुख्यमंत्री सह राजस्व व भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा लोगों की भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान कराएंगे। संवाद में विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल और सचिव जय सिंह सहित मुख्यालय और संबंधित जिले के अधिकारी मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.