हजारीबाग, जनवरी 9 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड और सर्दी के सितम से वृद्ध, असहाय, गरीब, दिव्यांग के बीच जन कल्याण परिषद ने प्रखंड के पचरुखी तिलैया में वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांगों के बीच एक सौ कंबल का वितरण किया। समिति ने हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हाड़ कंपाने वाली ठंड को देखते हुए आदिवासी बहुल क्षेत्र मे कंबल वितरण किया है। समिति ने हजारीबाग बस स्टैंड में भी रात्रि में रहने वालों को भी कंबल मुहैया करा रही है। कंबल वितरण में संस्थान के सचिव राजेन्द्र प्रसाद, सदस्य मेहिलाल मांझी, मनोज टुडू, मिना प्रजापति आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...