नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार को उप राज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण से हुई। इस दौरान उप राज्यपाल ने कहा कि दिल्ली सरकार जन कल्याण के लिए काम कर रही है। उप राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में दस महीनों की उपलब्धियों के साथ-साथ आगे किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा भी रखी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा, यमुना की सफाई, वायु प्रदूषण आदि सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सक्सेना ने कहा कि दस महीने के कार्यकाल के दौरान सरकार ने जन कल्याण के लिए कई कदम उठाए। लेकिन, प्रशासन में मौजूद लोगों की निष्क्रियता और नकारात्मकता उसकी सबसे बड़ी चुनौतियां रहीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 6.7 लाख आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड जारी किए हैं। इनमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.