रुद्रपुर, मार्च 7 -- रुद्रपुर। शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरु जिला अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र पर जन औषधि दिवस पर कार्यक्रम हूआ।कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को सस्ते दामों में दवा उपलब्ध कराने को लेकर योजना के अंतर्गत पूरे भारत में जन औषधि केंद्र खोले जाने कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम जनमानस को निजी कंपनियों की मंहगी दवायों के बोझ से निजात दिलाने के लिए देशभर में सस्ते दामों पर दवा उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। यहां सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, पीएमएम डॉ. आरके सिन्हा, एसीएमओ हरेन्द्र मलिक, पूर्व दर्जामंत्री सुरेश परिहार , मेयर विकाश शर्मा, भाजपा जिलाअध्यक्ष कमल जिंदल, विवेक सक्सेना, उपेन्द्र चौधरी, केपी राठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.