बदायूं, अप्रैल 24 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज में आम जनमानस को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने को एक बार फिर से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित किया जायेगा। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की स्थापना को मेडिकल कालेज प्रशासन के बीच एमओयू संपन्न हुआ है। दोनों के बीच समझौता लिखा गया है। यह अनुबंध राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार एवं ब्रेन पावर एचआर मैनेजमेंट आगरा के मध्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार भार्गव प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि जन औषधि केंद्र पर मिलने वाली दवाइयों की कीमतें बाजार में उपलब्ध ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 से 80 प्रतिशत तक सस्ती होती हैं, जिससे मरीजों पर आर्थिक भार कम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.