औरंगाबाद, मार्च 9 -- मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के खिरियावां पैक्स के द्वारा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोला गया है। इसका उद्घाटन रविवार को जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, डॉ मोजाहिद अंसारी व पैक्स अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा पैक्स को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोलने की अनुमति देने का निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया गया है। यहां लोगों को सस्ती व गुणवत्ता पूर्ण दवाइयां मिलेगी। यह केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र का लाइसेंस इस प्रखंड में सबसे पहले खिरियावां पैक्स को मिला है। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव, संजय कुमार, चंदन चौरसिया सहित अन्य लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.