अररिया, मार्च 8 -- भरगामा, एक संवाददाता। महथावा बाजार स्थित सिरसिया हनुमानगंज पैक्स परिसर में जन औषधि दिवस के अवसर पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के प्रति जागरूक करना था। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जन औषधि केंद्र पर 100 से अधिक प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत बाजार दर से 50% से 90% तक कम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे महंगे ब्रांडेड दवाओं के बजाय जन औषधि केंद्र से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की खरीदारी करें। इससे वे आर्थिक रूप से लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम में डॉ. महेश्वर प्रसाद साह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने जन औषधि योजना के लाभों पर प्रकाश डाला। डॉ साह ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आमजन को सस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.