रायबरेली, फरवरी 12 -- ऊंचाहार,संवाददाता। सामुदायिक केन्द्र के अंदर प्रधानमंत्री जन औषधालय खुले हुए कई दिन बीत गए, लेकिन उसके बावजूद चिकित्सको के द्वारा दवा न लिखने के कारण इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। जबकि जन औषधि केन्द्र पर मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं मिलती है। प्रधानमंत्री ने आमजन मानस की सुविधा को देखते हुए गरीब जनता को बेहतर उपचार के साथ गुणवत्ता परक कम कीमत पर सस्ती दवा मिल सके। इसी उद्देश्य से सीएचसी परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधालय केंद बीते सोमवार खोला गया है। इसका उद्घाटन सीएचसी अधीक्षक ने फीता काटकर किया है। इसमे जनता की जरूरत के हिसाब से गैस, पेट दर्द, विटामिन समेत अन्य संबंधित बीमारियों की दवाएं सस्ते दाम पर उपलब्ध हैं। लेकिन कमीशनबाजी के चलते चिकित्सक अपने मन पसंद के मेडिकल स्टोरों के लिए ही दवाएं लिखते हैं। इसमें उनका ...