मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मझौलिया रोड स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के सात साल पूरे होने पर समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्रों से आम लोगों को कम कीमत पर अच्छी दवाएं मिल रही है। उन्होंने लोगों से सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने की अपील की। पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना ने स्वास्थ्य सेवा को बदल दिया है। पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि यह योजना प्रतिदिन 10 लाख लोगों की मदद करती है। कार्यक्रम का संचालन सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने किया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार व हरिमोहन चौधरी, जन औषधि परियोजना के अधिकारी कुमार पाठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.